रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रांची। डालसा के तत्वावधान में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत शुक्रवार को संत जेवियर स्कूल (डोरंडा) और डीएवी स्कूल (गांधीनगर) में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्देश्य बच्चों को बाल अधिकारों, यौन शोषण, पॉक्सो अधिनियम और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना था। डालसा सचिव राकेश रौशन, न्यायिक दंडाधिकारी अमित गुप्ता और डिप्टी एलएडीसी राजेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को 'गुड टच-बैड टच' तथा सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही, बच्चों को 15100, 1098 और 1930 जैसी आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। ---------रांची, संवाददाता। डालसा के बैनर तले जारी सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शुक्रवार को संत जेवियर स्कूल डोरंडा और डीएवी स्कूल गांधीनगर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आय...