Ranchi News: डोरंडा, शिवाजी नगर और जयनगर में शोभायात्रा, बप्पा को दी गई विदाई
रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: रांची। राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणेशोत्सव शुक्रवार को भक्तिमय माहौल और विसर्जन शोभायात्राओं के साथ संपन्न हो गया। डोरंडा स्थित न्यू काली पूजा परिसर में श्री गणेश पूजा समिति का पांच दिवसीय महोत्सव विसर्जन शोभायात्रा के साथ पूरा हुआ। दोपहर तीन बजे के बाद निकली इस यात्रा में रुद्रप्रयाग की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण रही। वहीं, हजारीबाग के डीजी बैंड, जमशेदपुर की भांगड़ा टीम और लोहरदगा के नगाड़ा-बाजे की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पांच दिवसीय इस आयोजन में महाभंडारा, डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभायात्रा में विनय सिंहा दीपू, समिति के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष बाबूसोना दास, उपाध्यक्ष जयंत मजूमदार, रंथू उरांव और शंभु ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.