Ranchi News: डोडमा के पास सड़क हादसे में पूर्व सिविल सर्जन घायल
रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी के पूर्व सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी मंगलवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा खूंटी-सिमडेगा मुख्य पथ पर तोरपा थाना क्षेत्र के डोडमा स्थित प्रिंस ढाबा के समीप दोपहर करीब एक बजे हुआ। बताया जाता है कि डॉ मांझी कार से अकेले तोरपा से खूंटी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान प्रिंस ढाबा के पास उन्हें झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 फीट दूर खेत में जा गिरी। कार के चारों चक्के ऊपर हो गए। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया में खाद लदा ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, चालक गंभीरघटना की जानकारी हादसे के बाद डॉ मांझी किसी तरह खुद कार से बाहर निकले। वे खेत की कीचड़ से सन गए थे और कमर, पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उपप्रमुख संतोष कर, अंचल अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.