Ranchi News: डॉ. अखिलेश सिंह को दी श्रद्धांजलि
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के वरिष्ठ प्रोफेसर और पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के पूर्व सचिव दिवंगत डॉ. अखिलेश कुमार सिंह की स्मृति में गुरुवार को मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। वक्ताओं ने उनकी वैज्ञानिक-प्रशासनिक क्षमताओं तथा मंदिर जीर्णोद्धार में अहम योगदान को याद किया। मौके पर डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. आलोक पांडेय, आचार्य सुनील पांडेय सहित कई शिक्षक व श्रद्धालु मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.