रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। भाजपा बेड़ो मंडल की मासिक बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई। बैठक में मंडल प्रभारी विन्ध्याचल महतो ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 'एक देश में दो विधान नहीं चलेगा' के नारे के माध्यम से उन्होंने राष्ट्र की एकता के लिए अपना बलिदान दिया। पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती बैठक में प्रत्येक शक...