Ranchi News: डॉ श्यामा प्रसाद के सपनों का भारत बनाने का किया आह्वान
रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को जिलाध्यक्ष आनंद कुमार की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश भाजपा मंत्री अमित सिंह उपस्थित थे। मौके पर मुख्य अतिथि अमित सिंह ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन राष्ट्रसेवा, राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प को समर्पित था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुखर्जी के आदर्शों एवं नीति-सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक कोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.