रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। गूगल डेवलपर ग्रुप्स (जीडीजी), रांची की ओर से 31 अक्तूबर को रेडिसन ब्लू में डेवफेस्ट 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें 500 चुनिंदा प्रतिभागी शामिल होंगे। इस वर्ष आयोजन की थीम 'टेक या ट्रीट' रखी गई है। डेवफेस्ट सॉफ्टवेयर डेवलपर, तकनीक के क्षेत्र में काम करने वाले युवाओं और विद्यार्थियों को नई तकनीकों से रूबरू करानेवाला सामुदायिक तकनीकी आयोजन है। इसमें विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करते हैं और प्रतिभागियों को नई तकनीक सीखने व उस पर काम करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, मॉडर्न वेब, एंड्रॉयड और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों पर चर्चा होगी। सीनियर इंजीनियर, गूगल डेवलपर विशेषज्ञ और टेक्नोलॉजी लीडर्स तकनीकी सत्र, पैनल चर्चा और सवाल-ज...