Ranchi News: डेयरी तकनीक, नवाचार और उद्यमिता में डेयरी टेक्नोलॉजी कॉलेज अग्रणी
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के अंतर्गत संचालित फूलो-झानो मुर्मू कॉलेज ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी (पीजेएमसीडीटी), हंसडीहा (दुमका) कुशल मानव संसाधन तैयार करने, डेयरी तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली एक महत्वपूर्ण संस्था के रूप में उभर रहा है। राज्य में वर्ष 2024-25 के दौरान दूध का उत्पादन बढ़कर लगभग 31.15 लाख टन हो गया, जबकि प्रति व्यक्ति प्रतिदिन दूध की उपलब्धता करीब 214 ग्राम तक पहुंच गई। हालांकि, इस क्षेत्र की वास्तविक प्रगति के लिए केवल दूध उत्पादन बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। झारखंड में डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने की परिकल्पना के साथ स्थापित इस महाविद्यालय में वर्ष 2017 में शैक्षणिक गतिविधियां शुरू हुईं। महाविद्यालय में डेयरी टेक्नोलॉजी में चार वर्षीय बीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.