Ranchi News: डेढ़ साल से बदहाल रनिया-तपकरा सड़क, हादसे का बढ़ा खतरा
रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड की प्रमुख रनिया-तपकरा मुख्य सड़क पिछले करीब डेढ़ वर्ष से जर्जर हालत में है। करीब 17 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं अब आम हो गई हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। सड़क के कोचा करजंटोली गांव के पास स्थिति सबसे अधिक खराब है। रविवार को सड़क का जायजा लेने के दौरान करजंटोली निवासी लोदरो मुंडा ने कहा, "सड़क बहुत खतरनाक हो गई है। इसे जल्द ठीक कराइए, लोग गड्ढों में गिर जाते हैं।" ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर सड़क पहले से संकरी है और बीच का कलवर्ट भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क का एक किनारा टूट जाने के कारण वहां बड़े पत्थर और लकड़ी रखकर अस्थायी चेतावनी दी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.