Ranchi News: डेंगू-चिकनगुनिया से बचाव और लार्वा नष्ट करने के लिए मिला प्रशिक्षण
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची शहरी क्षेत्र में डेंगू और चिकनगुनिया के प्रभावी सर्विलांस और नियंत्रण को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कम्युनिटी वॉलेंटियर्स व फाइलेरिया यूनिट के सभी कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण क्षेत्रीय मलेरिया कार्यालय में हुआ। प्रशिक्षण में डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव, सोर्स रिडक्शन (मच्छरों के प्रजनन स्थलों का उन्मूलन) तथा लार्वानाशी छिड़काव से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि घरों और आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव को रोकना, कूलर, गमले, टायर व अन्य जल संग्रहण वाले स्थानों की नियमित सफाई करना डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए अत्यंत आवश्यक है। समुदाय को जागरूक करने और समय पर संदिग्ध मामलों की सूचना उपलब्ध कराने में कम्युनिटी वॉलें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.