Ranchi News: डूरंड कप को लेकर स्टेडियम के पास सफाई-पार्किंग बेहतर करने के निर्देश
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट के 135वें संस्करण के सफल आयोजन के लिए शनिवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने मोरहाबादी में भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम के अंदर व बाहर हर समय सफाई टीम को तैनात रहने, कहीं भी कूड़े का ढेर दिखाई नहीं देने और आवश्यक स्थानों पर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन लगाने के निर्देश दिए। हॉर्टिकल्चर शाखा को स्टेडियम व आसपास के पेड़ों की छंटाई कर खाली स्थानों पर पौधे लगाने की हिदायत दी। दर्शकों के वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने को भी कहा। विद्युत शाखा को स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी सहित व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.