Ranchi News: डूबते कारोबार को फिर से खड़ा करने को 1.35 करोड़ की मदद की, हड़प लिया
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड में रहने वाले राहुल सिंह ने परिचित के कहने पर गोविंद कुमार को डूबते कारोबार को फिर से खड़ा करने को 1.35 करोड़ रुपये देकर मदद की, लेकिन रुपये लेने वाला बाद में मुकर गया। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर शनिवार को डोरंडा थाना क्षेत्र के साउथ ऑफिस पाड़ा में एक अपार्टमेंट में रहने वाले गोविंद कुमार, परिचित व साहिबगंज निवासी अमृत प्रणय, राजेश कुमार और हरि ओम कुमार के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र कर रुपये हड़पने व धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। बताया गया कि सूचक के पूर्व परिचित अमृत प्रणय ने सेटेलाइट कॉलोनी के पास कंप्लीट सॉल्यूशन इंस्टीट्यूट नाम की संस्था का संचालन कराने वाले गोविंद से कराई और उसके कारोबार के डूबने के कगार पर होने की जानकारी दी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.