रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनसामान्य से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान नाई समाज के प्रतिनिधियों ने यूट्यूब पर समाज के प्रति अश्लील और आपत्तिजनक गीत प्रसारित किए जाने की शिकायत की। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, झारखंड एसोसिएशन ऑफ द डेफ के प्रतिनिधियों ने नवंबर में राज्य में प्रस्तावित द्वितीय नेशनल जोनल डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर उपायुक्त से चर्चा की। प्रतिनिधियों ने बताया कि आयोजन झारखंड एसोसिएशन ऑफ द डेफ के सहयोग से किया जाएगा। रातू रोड निवासी एक महिला ने अपनी जमीन ...