रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीटी स्कैन, एमआरआई, पैथोलॉजी, शिशु वार्ड, ऑर्थोपेडिक वार्ड, ओपीडी समेत विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। दवा उपलब्धता, चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, मरीजों की सुविधा तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर इलाज और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकांश मरीजों ने अस्पताल की सेवाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि कम खर्च में निजी अस्पताल जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। दवाएं भी समय पर उपलब्ध हो रही...