Ranchi News: डीसी ने दुग्ध उत्पादन और फूलों की खेती बढ़ाने के दिए निर्देश
रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने गुरुवार को माहिल स्थित दुग्ध शीतक केंद्र, किसानों की गौशालाओं और संरक्षित जरबेरा फूल की खेती का निरीक्षण किया।
दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा उन्होंने दुग्ध उत्पादन एवं विपणन को बढ़ावा देने के लिए जिले में अतिरिक्त दुग्ध शीतक केंद्र खोलने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुग्ध शीतक केंद्र में दूध की प्राप्ति, गुणवत्ता, किसानों को भुगतान और प्रोसेसिंग व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही जिला पशुपालन एवं गव्य विकास पदाधिकारी को पशुओं के नियमित टीकाकरण, टैगिंग और स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। किसानों ने बताया कि वे दूध के साथ पनीर, घी और अन्य दुग्ध उत्पाद बनाकर बेच रहे हैं, जिससे उनकी आय बढ़ी है। उपायुक्त ने गोबर गैस प्लांट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.