रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची। इंडियन ओलंपियाड क्वालिफायर इन मैथमेटिक्स में डीपीएस रांची के 24 विद्यार्थियों ने श्रेणी ए और बी में सफलता पाई है। श्रेणी बी में 12वीं के कुशाग्र कृष्ण ने 76 अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहम्मद अयान ने 45, मृदुल कृष्ण ने 43 और अतुल राज ने 39 अंक हासिल किए। वहीं, श्रेणी ए में 10वीं के अनमोल कुमार ने सर्वाधिक 59 अंक प्राप्त किए। वत्सल आर्य को 54 तथा 11वीं के ईशान राज को 53 अंक मिले। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...