रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: रांची। डीपीएस रांची के कक्षा सातवीं से नौवीं तक के 51 विद्यार्थियों के लिए हांगकांग का एक ज्ञानवर्धक और शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस यात्रा के दौरान छात्रों ने विक्टोरिया पीक, ब्रूस ली की प्रतिमा, डिज्नीलैंड और ओशियन पार्क जैसे विश्वप्रसिद्ध स्थलों का दौरा कर नई संस्कृतियों व रोमांच का अनुभव किया। प्राचार्या डॉ. जया चौहान ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, ऐसे अंतरराष्ट्रीय भ्रमण विद्यार्थियों को नए क्षितिज तलाशने का अमूल्य अवसर प्रदान करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...