Ranchi News: डीएसपीएमयू में स्नातकोत्तर पीएचडी नामांकन को आवेदन 25 तक
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में स्नातकोत्तर और पीएचडी में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए अभ्यर्थियों को चांसलर पोर्टल https://universities.jharkhand.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वहीं, पीएचडी में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://dspmuranchi.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और नामांकन संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.