Ranchi News: डीएसपीएमयू में पुरुष वॉलीबॉल टीम का चयन
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। ईस्ट जोन अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए गुरुवार को डीएसपीएमयू की पुरुष टीम का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 27 से 31 अक्तूबर तक कोलकाता स्थित एडमास विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए 14 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों में अनुराग श्रीवास्तव, फिरदौस अंसारी, राजीव, मो. असलन, कुलविंदर कुमार, निशित मुंडा, मनोज करमोदक, अभय तोमर, रौनक प्रसाद, सन्नी उरांव, प्रताप कुमार, अभिषेक टोप्पो, प्रभात कुमार महतो और जितेश उरांव शामिल हैं। कुलपति प्रो राजीव मनोहर ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक एवं फिजिकल एजुकेशन डॉ विनय भरत ने भी सभी चयनित खिलाड़ियों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.