रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में वर्तमान सत्र के लिए स्नातकोत्तर के दो वर्षीय पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। पीएचडी में नामांकन के लिए भी अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने बताया कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है। पीजी पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद 27 अक्तूबर तक पहली चयन सूची जारी कर दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: स्नातक के विद्यार्थियों के लिए को-ऑपरेटिव कॉलेज में पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू सीटें रिक्त रहने पर दूसरी चयन...