रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार को दोनों पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए अधिसूचना जारी कर दी। आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर 2026 निर्धारित की गई है। कुलपति डॉ राजीव मनोहर की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद पीएचडी में नामांकन के लिए यूजीसी पीएचडी विनियम-2022 के प्रावधानों के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत जेआरएफ, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी के लिए पात्रता प्राप्त नेट तथा झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। पात्रता संबंधी विस्तृत शर्तें विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार लागू होंगी।

पीएच...