रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) की ओर से झारखंड के विद्यार्थियों को करियर संबंधी मार्गदर्शन देने के लिए मंगलवार से टेली करियर काउंसिलिंग की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत विद्यार्थी फोन के माध्यम से विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों और स्नातक व स्नातकोत्तर के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस तरह की पहल करनेवाला डीएसपीएमयू राज्य का संभवत: पहला राजकीय विश्वविद्यालय होगा। पहले दिन की काउंसिलिंग में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो राजीव मनोहर विशेषज्ञ के रूप में विद्यार्थियों को परामर्श देंगे। इसके लिए मंगलवार को दोपहर 2 से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। झारखंड के किसी भी क्षेत्र के विद्यार्थी निर्धारित समय में 0651-2913013, नंबर पर ...