रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में स्नातक (यूजी) के पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के कुछ महत्वपूर्ण विषयों में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल को दोबारा खोल दिया गया है। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर के दिशा-निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में 15 जुलाई को आधिकारिक अधिसूचना जारी की। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने इस निर्णय को लेकर स्पष्ट किया कि पूर्व में स्नातक नामांकन प्रक्रिया के दौरान जिन विषयों में निर्धारित सीटों से कम आवेदन प्राप्त हुए थे, उन विषयों में विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रथम काउंसिलिंग के बाद पोर्टल को पुनः खोलने का निर्णय लिया गया है।

इन 20 विषयों के लिए खुला पोर्टल जिन विषयों में खाली सीटों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं, उनमें...