Ranchi News: डीएसपीएमयू:: विभागाध्यक्षों व एनएसएस पदाधिकारी की नियुक्ति, आईक्यूएसी का पुनर्गठन
रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) में प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था के तहत विभागाध्यक्षों की नियुक्ति, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम पदाधिकारियों के मनोनयन और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के गठन से संबंधित अधिसूचनाएं शनिवार को जारी की गईं। विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ रजनी कुमारी को विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, रसायनशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ खुर्शीद अख्तर को विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों की नियुक्ति तीन-तीन वर्ष के निर्धारित कार्यकाल के लिए की गई है। विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक (स्टेज-2) डॉ विनय भारत और बॉटनी विभाग की सहायक प्राध्यापक (स्टेज-2) ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.