Ranchi News: डीएवी हेहल में राज्य स्तरीय खेल महोत्सव शुरू
रांची, अगस्त 21 -- Ranchi News: रांची। डीएवी हेहल में राज्य स्तरीय डीएवी स्पोर्ट्स क्लस्टर-3 का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि जेओए के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दुबे और प्राचार्य सह एआरओ (जोन जी) विपिन राय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विपिन राय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत से परे हटकर अपनी प्रतिभा का शत-प्रतिशत प्रदर्शन करना चाहिए। इस अवसर पर डीएवी नीरजा सहाय की प्राचार्या किरण यादव, एसआर डीएवी के प्राचार्य तापस घोष, बुबुन शरण तथा डीएवी आनंद स्वामी की प्राचार्या डॉ. रेशु चौधरी उपस्थित थीं। इस प्रतियोगिता में 1500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसका समापन रविवार को होगा। यह भी पढ़ें- टाटा डीएवी जामाडोबा में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.