Ranchi News: डीएवी में रंगोली और दीया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल बेड़ो में शनिवार को दीपावली के अवसर पर रंगोली बनाओ और दीया सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और आकर्षक ढंग से सजाए गए दीपकों से विद्यालय परिसर उत्सवी रंग में रंग गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे। बच्चों ने विद्यालय के मैदान में एक साथ खड़े होकर दीपक की आकर्षक आकृति बनाई। उनकी इस प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और एकता का संदेश दिया। वहीं, विद्यालय की खो-खो प्रतियोगिता में विजेता रहे विद्यार्थियों ने खो-खो मैदान में अपनी जीत को समर्पित करते हुए आकर्षक रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.