रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: रांची। डीएवी बरियातू का 37वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक हवन के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का संदेश दिया गया। नर्सरी के बच्चों ने हरित दिवस मनाया, वहीं सीनियर विद्यार्थियों ने पौधे लगाए। वरीय शिक्षक स्वदेश बंद्योपाध्याय ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...