Ranchi News: डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण कथा
रांची, सितम्बर 13 -- Ranchi News: रांची। डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में आर्य ज्ञान प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीकृष्ण कथा रविवार को संपन्न हुई। मेरठ से आए कथावाचक आचार्य कुलदीप ने श्रीकृष्ण कथा को भक्ति, ज्ञान और संस्कार की त्रिवेणी बताया। हवन-यज्ञ के उपरांत श्रद्धालुओं ने धर्म, कर्म और जीवन-मूल्यों से जुड़े प्रसंग सुने। समापन पर ऋषि लंगर में हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न लाल गुप्ता, विद्यालय के प्रधान प्रेम प्रकाश आर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.