Ranchi News: डीएवी नंदराज के वार्षिकोत्सव में 200 प्रतिभाशाली सम्मानित
रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: रांची। डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में गुरुवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि (माध्यमिक शिक्षा निदेशक) राजेश प्रसाद, आर्य ज्ञान प्रचार समिति के अधिकारी प्रेम प्रकाश आर्य, राजेन्द्र आर्य, संजय पोद्दार, मंत्री अजय आर्य ने किया। प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि बच्चे एआई, ड्रोन निर्माण और हेल्थकेयर जैसी आधुनिक शिक्षा व खेल-कूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान 200 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। छात्रों ने नारी शक्ति, तत्वमसि, वीर गाथा और मैजिकल सर्कस जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.