रांची, अगस्त 19 -- Ranchi News: रांची। जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर की बैडमिंटन टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 एकल (बालक) में अभिनव झा विजेता बने। वहीं, डबल्स अंडर-15 में तन्मय और पिगुवा की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया तथा अंडर-17 में अभिनव और पीयूष की जोड़ी उपविजेता रही। बुधवार को प्राचार्य प्रदीप कुमार झा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...