रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। दिल्ली में आयोजित डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में एसएस डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, खूंटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 26 पदक अपने नाम किए। इनमें पांच स्वर्ण, 12 रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। देशभर के विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ियों के बीच खूंटी के विद्यार्थियों ने तीरंदाजी, शूटिंग और हॉकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय के साथ झारखंड और जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में विद्यालय के खेल शिक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह, अंबर पाठक, राकेश कुमार, सुमिता कुमारी और देवीता सिंह के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों का दल शामिल हुआ था। प्रतियोगिता से लौटने के बाद गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य मनोजेश्वर कुमार ने सभी पदक विजेता खिलाड...