रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा आदि को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को रांची रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर रेल जनसंवाद-2026 हुआ। इस दौरान यात्रियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं, सुझाव और यात्रा संबंधी अनुभव जाने गए। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों की जरूरतों को समझकर सुविधाओं में सुधार करना और शिकायतों के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाना है।रांची रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक करुणा निधि सिंह ने स्वयं यात्रियों से संवाद किया। उन्होंने टिकट काउंटर, सामान्य और उच्च श्रेणी के प्रतीक्षालय, शौचालयों तथा प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर ट्रेन से उतरने वाले और यात्रा के लिए पहुंचे यात्रियों से भी बातचीत की गई। यात्रियों से उपलब्ध सुविधाओं, स्...