Ranchi News: डिस्टलरी पुल पुन: वाहन गलत दिशा में प्रवेश करने से दुर्घटना की आशंका बढ़ी
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: फोटो है- रांची, संवाददाता। कोकर डिस्टलरी पुल पर लगातार गलत दिशा में वाहनों के प्रवेश की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। कोकर डिस्टलरी सब्जी मार्केट में खरीदारी करने के लिए पहुंचने वाले कई ग्राहक पुल पर ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। वहीं, सड़क किनारे फल के ठेले लगे रहने से भी जाम की समस्या बनी रहती है। इससे चौड़ी सड़क भी संकरी हो जाती है,जिससे वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। जाम और वाहनों के आवगमन करने के लिए जगह नहीं मिलने के कारण कई बार वाहन चालक जल्दबाजी में सड़क के दूसरी ओर जगह खाली देखकर गलत दिशा में प्रवेश कर जाते हैं। जिससे सामने से आने वाले वाहनों की चाल में अचानक स्थिति पर नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है,जिसकारण संतुलन बिगड़ जाता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
गलत दिशा मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.