Ranchi News: डिबडीह ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
रांची, सितम्बर 25 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा के डिबडीह ओवरब्रिज पर शुक्रवार दोपहर में एक बड़ा कार हादसा हो गया। तेज रफ्तार में जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ गई और फिर स्ट्रीट लाइट के खंभे को जोरदार टक्कर मारते हुए पुल के बीचों-बीच पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। गनीमत यह रही कि गाड़ी पलटने के बावजूद दोनों युवकों को गंभीर चोटें नहीं आईं। उन्हें मामूली खरोंच के साथ सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के तुरंत बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता और इंसानियत दिखाई। यह भी पढ़ें- 100 से ज्यादा की रफ्तार और सिर धड़ से हो गए अलग, जमशेदपुर हादसे का खौफनाक मंजर राहगीरों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई कार को सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.