रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के बिनगांव में जल जीवन मिशन के तहत बनी जलमीनार वर्षों से खराब पड़ी है। जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को डाड़ी, कुआं और अन्य जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। बरसात में दूषित पानी के सेवन से जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जलमीनार के आसपास झाड़ियां उग आई हैं, जिससे लंबे समय से रखरखाव नहीं होने का पता चलता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलमीनार की मरम्मत कर शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: पंचायत सचिवालय से समीप लगा जलमीनार खराब, परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...