Ranchi News: डंगरा टोली में प्रोफेसर के आवास में नाबालिग ने लगाई फांसी
रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड में डंगरा टोली के पास प्रोफेसर डॉ प्रभा लकड़ा के आवास में शुक्रवार दोपहर में 15 साल की नाबालिग ने कथित तौर पर फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृत किशोरी लातेहार जिला के महुआटांड की रहने वाली थी और पिछले चार माह से डॉ प्रभा के आवास में घरेलू कामकाज कर रही थी। घटना की जानकारी होने पर सिटी डीएसपी कुमार वेंकटेश रमण, लोअर बाजार के थानेदार सह पुलिस इंस्पेक्टर लव कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिस ने आवास के पहले तल्ले पर बालकोनी में लगे लोहे के ग्रिल से चुन्नी से तैयार फंदे के सहारे झुलती नाबालिग के शव को नीचे उतारा। पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची थी। एफएसएल की टीम ने उस कमरे से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए, जहां नाबालिग ने कथित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.