Ranchi News: ठाकुरगांव में शोकसभा का आयोजन
रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के उरुगुट्टू निवासी लाल अजय नाथ शाहदेव का अंतिम संस्कार रविवार को स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। उनका शनिवार शाम पंडरा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। अंतिम यात्रा में कांके विधायक सुरेश बैठा, भाजपा के वरीय नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास मुंडा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इधर, मां शारदीय दुर्गा पूजा समिति, भांटबोड़या की ओर से शोकसभा आयोजित कर दिवंगत अजय नाथ शाहदेव को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर लाल अमन शाहदेव, परिबा साहू, जनार्दन साहू, जयप्रकाश सिंह, सुभाष पुरी, संदीप साहु, कलेश्वर महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.