रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के ठाकुरगांव निवासी ईश्वर साहू के 38 वर्षीय पुत्र मनीष साहू ने रविवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। मनीष साहू अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...