Ranchi News: ठाकुरगांव में बारिश से तीन मकान गिरे, सब्जियों की फसल बर्बाद
रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण बुढ़मू प्रखंड के बंसरी गांव निवासी सहदेव साहू का खपरैल मकान गिर गया। इससे घर में रखा अनाज और अन्य जरूरी सामान बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार गांव में बने सामुदायिक भवन में रहने को विवश है। वहीं, उरूगुट्टू गांव निवासी दिव्यांग इसराफिल राय और राजकिशोर महतो का भी मकान बारिश से गिर गया। बारिश से किसानों के खेतों में लगी टमाटर, बीन, फूलगोभी, पत्तागोभी, धनिया पत्ता, शिमलामिर्च समेत अन्य सब्जियों की फसल भी बर्बाद हो गई है। इससे किसानों के सामने गंभीर चुनौती उत्पन्न हो गई है। नुकसान की सूचना मिलने के बाद प्रमुख सत्यनारायण मुंडा, जिप सदस्य मनोज वाजपेयी, मुखिया दशरथ उरांव और पूजा किस्पोट्टा ने पीड़ि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.