रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव-पिठोरिया थाना क्षेत्र के मुरेठा गांव में बुधवार को जितिया के अवसर पर मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा और ऊपर कोनकी पंचायत के मुखिया लाला महली ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर विधायक ने कहा कि सभी धर्मों और पर्वों को आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की जरूरत है। उन्होंने अपने मद से मेला स्थल तक रास्ता बनवाने की भी बात कही। मेला में नागपुरी कलाकारों इग्नेश कुमार, अनिता देवी, क्यूम अब्बास, मनोज शहरी और प्रीतम के गीतों पर दर्शक देर शाम तक झूमते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...