Ranchi News: ठाकुरगांव में घर के बाहर खेल रहा सात वर्षीय बच्चा लापता
रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। ठाकुरगांव-पिठोरिया थाना क्षेत्र के जिदु गांव से शनिवार सुबह करीब 10 बजे सात वर्षीय बच्चा लापता हो गया। जिदु गांव निवासी रमेश कच्छप का पुत्र लक्ष्य कच्छप घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। इसके बाद थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसपी अमर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने मारवा, उरूगुट्टू बाजार समेत कई इलाकों में बच्चे की तलाश की। देर शाम तक लक्ष्य का कोई सुराग नहीं मिल सका। थाना प्रभारी सतीश पांडेय ने बताया कि बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.