Ranchi News: ठगी और वाहन दुर्घटनाग्रस्त कराने पर प्राथमिकी
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: पुंदाग ओपी क्षेत्र के ऐश्वर्या रेसिडेंसी निवासी 63 वर्षीय डॉ ब्रह्मदेव चौधरी ने पीर मोहम्मद अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। डॉ ब्रह्मदेव ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि पीर मोहम्मद ने उनकी स्कॉर्पियो को रेलवे के एक पदाधिकारी के साथ लगवाने और हर महीने 20 हजार रुपये आमदनी कराने का प्रलोभन दिया था। इसके बाद 17 मई को उन्होंने अपनी गाड़ी पीर मोहम्मद को सौंप दी। आरोप है कि रेलवे के साथ हुए एकरारनामे की प्रति मांगने पर वह टालमटोल करता रहा। इसी बीच 26 मई को वह बिना बताए गाड़ी लेकर गढ़वा के विश्रामपुर चला गया, जहां रेहला थाना क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर वह एक जून को रेहला थाना पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन को गैरेज ले गए। मरम्मत का अनुमानित खर्च 4.70 लाख रुपये बताया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.