रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। अनगड़ा थाना क्षेत्र के टाटी पंचायत के नवाडीह गांव में बुधवार को खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नवाडीह निवासी भोगना बेदिया (20) के रूप में हुई है। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। बताया गया कि दो वर्ष पूर्व भोगना बेदिया के पिता महेंद्र बेदिया की भी पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई थी। घटना की सूचना अनगड़ा थाना को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...