Ranchi News: ट्रेलर के नीचे दबने से मैकेनिक की मौत, चालक-खलासी फरार
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: नामकुम, प्रतिनिधि। रांची-टाटा रोड पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ब्रेकडाउन ट्रेलर की चपेट में आने से सिदरौल निवासी 47 वर्षीय ट्रक मैकेनिक परीक्षित नंदी की मौत हो गई। थानेदार रामनारायण सिंह ने बताया कि परीक्षित ट्रेलर की मरम्मत करने के लिए उसके नीचे घुसे थे। इसी दौरान हैंड ब्रेक और अवरोधक नहीं लगाए जाने के कारण ट्रेलर लुढ़कने लगा और उन्हें रौंद दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नामकुम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। मृतक के पुत्र दीपू नंदी ने बताया कि उनके पिता का लदना पीढ़ी में बंगाली गैरेज नाम से गैराज है। उन्होंने दुर्घटना के लिए ट्रेलर चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनके अनुसार, ट्रेलर में न तो हैंड ब्रेक लगाया गया था और न ही अवरोधक रखा गया था। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.