रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। विकास-रामपुर एनएच-33 (रिंग रोड) पर गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ट्रेलर की चपेट में आने से ऑटो चालक सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सोसो निवासी 45 वर्षीय योगेंद्र करमाली की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल योगेंद्र को रिम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सोसो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। योगेंद्र परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...