रांची, सितम्बर 27 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली निवासी सपन कुमार दत्ता की पत्नी 50 वर्षीय शोभा देवी अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ट्रेन संख्या 18427 पुरी-आनंद विहार एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के मुरी रेलवे स्टेशन पर ठहराव के दौरान शोभा देवी परिवार के सदस्यों और अन्य सामान के साथ ट्रेन से उतर गईं। ट्रेन के मुरी स्टेशन से रवाना होने के बाद उन्हें पता चला कि उनका एक बैग ट्रेन के अंदर ही छूट गया है। बैग में बहुमूल्य स्वर्ण एवं रजत आभूषण, नकद राशि और अन्य व्यक्तिगत सामान था। सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब पांच लाख 25 हजार रुपये थी। घटना की सूचना तत्काल आरपीएफ पोस्ट, मुरी के पोस्ट कमांडर संजीव कुमार को दी गई।

आरपीएफ की तत्परता मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने एसआई रवि शंकर, अश्विनी कुमार, एसके सिंह, सि...