Ranchi News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: मांडर,प्रतिनिधि। रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान रविवार को एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा झिंझरी के कुंबाटोली के समीप रेलवे क्रॉसिंग पर दोपहर करीब तीन बजे हुआ। मृतक की पहचान बेड़ो थाना क्षेत्र के जरिया निवासी 55 वर्षीय लक्ष्मण महली, पिता डेगना महली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रेलवे क्रॉसिंग के आसपास घूम रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मांडर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.