Ranchi News: ट्रेन इंजन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमटिम्डा गांव के समीप ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से करीब 50 वर्षीय अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना जरियागढ़ थाना पुलिस को दी।
घायल महिला का इलाज पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार, महिला ने नीले और गुलाबी रंग की साड़ी पहन रखी थी।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलने के बाद जरियागढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को पहचान होने तक खूंटी स्थित शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस महिला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.