Ranchi News: ट्रांसफार्मर से तेल चुराकर ले गए चोर, केस
रांची, जुलाई 6 -- Ranchi News: रांची। जगन्नाथपुर स्थित रामलला मैदान के पास लगे ट्रांसफार्मर से रेडियटर काटकर तेल की चोरी कर ली गई है। इस संबंध में विद्युत कनीय अभियंता रंजीत कुमार ने जगन्नाथपुर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। कनीय अभियंता ने पुलिस को बताया कि तीन जुलाई को पुराना विधानसभा इलाके में विद्युत बाधित होने की शिकायत मिली। इसके बाद वह लाइन मैन के साथ जांच की तो पता चला कि ट्रांसफार्मर से तेल गायब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.