Ranchi News: ट्रक खराब होने से सिकिदिरी-ओरमांझी पथ पर चार घंटे जाम
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी-ओरमांझी पथ के कुटे गांव के समीप शनिवार की सुबह बैक करने के दौरान एक ट्रक बीच सड़क पर खराब हो गया। इससे करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्वतंत्रता दिवस होने के कारण सड़क पर वाहनों का दबाव भी काफी बढ़ गया था। सूचना मिलने पर सिकिदिरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे कराया, जिसके बाद जाम हटाया गया और वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.